सीएम हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू दौरे पर, डीसी-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के महावीर मोड़ में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। सीएम

सीएम हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू दौरे पर, डीसी-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
Advertisement

Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के महावीर मोड़ में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य सभी तैयारियों को सख्ती से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग उप विकास आयुक्त के साथ समन्वय कर योजनाओं की सूची समय पर उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता और जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी बीडीओ और सीओ वर्चुअल मोड से जुड़े। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहले भी कई बार हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2023 के बाद से वे पलामू के विभिन्न क्षेत्रों का पांच से अधिक बार दौरा कर चुके हैं और कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.