चतरा पुलिस ने टीएसपीएसी जोनल कमांडर के घर चिपकाया इश्तेहार

Palamu : चतरा जिले के कुंदा थाना पुलिस ने नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीएसी) के जोनल कमांडर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंदा थाना कांड संख्या 21/25 में नामजद फरार अभियुक्त उदेश जी उर्फ आरिफ जी उर्फ शशिकांत जी के विरुद्ध न्यायालय

चतरा पुलिस ने टीएसपीएसी जोनल कमांडर के घर चिपकाया इश्तेहार

Palamu : चतरा जिले के कुंदा थाना पुलिस ने नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीएसी) के जोनल कमांडर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंदा थाना कांड संख्या 21/25 में नामजद फरार अभियुक्त उदेश जी उर्फ आरिफ जी उर्फ शशिकांत जी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया।

न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल गांव पहुंची। यहां अभियुक्त के आवास सहित गांव के प्रमुख स्थानों और आसपास के इलाकों में विधिवत रूप से इश्तेहार चिपकाए गए, ताकि आम लोगों को उसके फरार होने की जानकारी मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद दंड प्रक्रिया संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इश्तेहार जारी करने का आदेश न्यायालय से प्राप्त किया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अभियुक्त से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.