अब मोबाइल ऐप से जानें कहां कौन-सी शराब उपलब्ध

New Delhi : दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जल्द ही बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू होने जा रही है। राजधानी के आबकारी विभाग द्वारा एक नया मोबाइल एप ‘ई-आबकारी दिल्ली’ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को मनचाहा ब्रैंड

शराब प्रेमियों के लिए राहत: झारखंड में बार का समय बढ़ाने की तैयारी
Advertisement

New Delhi : दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए जल्द ही बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू होने जा रही है। राजधानी के आबकारी विभाग द्वारा एक नया मोबाइल एप ‘ई-आबकारी दिल्ली’ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को मनचाहा ब्रैंड ढूंढने के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस ऐप के जरिए ग्राहक यह आसानी से जान सकेंगे कि किस दुकान पर कौन-सा ब्रैंड उपलब्ध है और वहां कितना स्टॉक शेष है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह डिजिटल पहल खासतौर पर वीकेंड और त्योहारों के दौरान दुकानों पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगी। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ही शराब दुकान का लोकेशन, इलाके की जानकारी और उपलब्ध ब्रैंड की स्थिति देख सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और खरीदारी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग इस ऐप में प्री-बुकिंग और पिकअप सिस्टम शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ग्राहक ऑनलाइन शराब बुक कर सकेगा और संबंधित दुकान उस ब्रैंड को एक घंटे तक सुरक्षित रखेगी। तय समय के भीतर ग्राहक के नहीं पहुंचने पर दुकानदार को उसे अन्य ग्राहक को बेचने की अनुमति होगी। इससे स्टॉक मैनेजमेंट बेहतर होगा और अनावश्यक भीड़ भी कम होगी।

फिलहाल ‘ई-आबकारी दिल्ली’ ऐप ट्रायल मोड में है और प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। लंबे समय से शराब की उपलब्धता, ओवरचार्जिंग और पारदर्शिता को लेकर मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस ऐप के माध्यम से ग्राहक अधिक कीमत वसूलने, नकली या मिलावटी शराब और अन्य अनियमितताओं की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। साथ ही शराब की प्रमाणिकता से जुड़ी जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध कराई जाएगी। आबकारी विभाग का मानना है कि यह डिजिटल व्यवस्था शराब बिक्री प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *