पीएम मोदी ने WHO प्रमुख टड्रोस से की मुलाकात, पारंपरिक चिकित्सा पर जोर

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस से मुलाकात की। यह मुलाकात दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान

पीएम मोदी ने WHO प्रमुख टड्रोस से की मुलाकात, पारंपरिक चिकित्सा पर जोर
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस से मुलाकात की। यह मुलाकात दूसरे WHO वैश्विक शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और WHO प्रमुख के बीच पारंपरिक चिकित्सा, समग्र स्वास्थ्य प्रणाली और निवारक देखभाल को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां न केवल रोग उपचार में सहायक हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि डॉ. टड्रोस के साथ चर्चा बेहद सार्थक रही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक विज्ञान और साक्ष्य-आधारित शोध के साथ जोड़कर वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा को विश्वसनीय और प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *