लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार सुबह लोकभवन में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात औपचारिक रही, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। भेंट के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला

लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार सुबह लोकभवन में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात औपचारिक रही, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन
लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन

भेंट के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों और सांस्कृतिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ‘कार्तिक जतरा’ जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला प्रमुख आयोजन है, जिसमें झारखंड समेत कई राज्यों के कलाकार भाग लेते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.