कोचिंग से लौट रही 9वीं की छात्रा को रोका, फोन पर बात करने का बनाया दबाव; दो नाबालिगों पर आरोप

बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट और उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग से लौटते समय दो छात्रों ने छात्रा को
कोचिंग से लौट रही 9वीं की छात्रा को रोका
Advertisement

Patna: बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट और उसे फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग से लौटते समय दो छात्रों ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने गौरीचक थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर-2 के डीएसपी रंजन कुमार ने थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

फोन पर बात करने से इनकार करने पर मारपीट का आरोप

परिजनों के अनुसार, छात्रा स्कूल से लौटने के बाद शाम में कोचिंग पढ़ने जाती थी। इसी दौरान कोचिंग में पढ़ने वाला एक सहपाठी कथित तौर पर उसे लगातार परेशान करता था और मोबाइल फोन पर बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। आरोप है कि छात्रा ने जब फोन पर बात करने से इनकार किया तो छात्र ने अपने एक अन्य सहपाठी के साथ मिलकर फतेहपुर के पास उसे रोक लिया। दोनों पर छात्रा के साथ मारपीट करने और फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

Also Read: ओडिशा में जमुई जैसा घटना युवती से सड़क पर मारपीट और बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर दो हिरासत में

घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को बताई घटना

घटना के बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर गौरीचक थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत देने के कई घंटे बाद तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने थाना स्तर पर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की।

डीएसपी के निर्देश पर जांच शुरू

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर-2 डीएसपी रंजन कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और गौरीचक थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएसपी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और मारपीट का आरोप झेल रहा छात्र दोनों नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने छात्रा के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। वहीं, दूसरे छात्र की घटना के समय मौके पर मौजूदगी की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटना के दौरान मौजूद लोगों और दोनों छात्रों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.