भारतीय नव वर्ष पर सुहाना हुआ मौसम, जारी रहेगी बारिश

कोलकाता। भारतीय नववर्ष पर पश्चिम बंगाल में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसकी वजह से ना

Advertisement

कोलकाता। भारतीय नववर्ष पर पश्चिम बंगाल में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसकी वजह से ना तो बहुत अधिक सर्दी लग रही है और ना ही गर्मी। मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 8.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जिसकी वजह से कई जगह जलजमाव की स्थिति है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और सारा दिन रह-रहकर बारिश होने की संभावना है।

हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। हालांकि गुरुवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है और एक बार फिर तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में बिजली भी कड़क रही है। इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *