आरटीईः निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

भोपाल। शैक्षणिक-सत्र 2023-24 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निशुल्क प्रवेश के लिए आज (गुरुवार को) आवेदन की अंतिम है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के निजी स्कूलों में

Advertisement

भोपाल। शैक्षणिक-सत्र 2023-24 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निशुल्क प्रवेश के लिए आज (गुरुवार को) आवेदन की अंतिम है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि आरटीई, एज्युकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार के लिए विकल्प उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1 लाख 2 हजार 25 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक धनराजू ने आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से 25 मार्च तक मूल दस्तावेजों का जन शिक्षा केन्द्रों पर सत्यापन कराने को कहा है। जिन आवेदकों का सत्यापन पूर्ण होगा, उन बच्चों को ही ऑनलाइन लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पारदर्शी रैंडम पद्धति से विद्यालय आवंटन हेतु 28 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी खोली जाएगी और आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को एसएमएस से भी सूचित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश के 27 हजार 314 निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिये लगभग 2 लाख 84 हजार सीट्स उपलब्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *