यूएन की रिपोर्ट, जल के मामले में गंभीर रूप से असुरक्षित देश है पाकिस्तान

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के साथ 22 दूसरे देशों को जल के मामले में गंभीर रूप से असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट

Advertisement

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के साथ 22 दूसरे देशों को जल के मामले में गंभीर रूप से असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की तरफ से गुरुवार को वैश्विक जल सुरक्षा 2023 रिपोर्ट जारी की गई जिसमें कहा गया है कि तीन अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के 33 देशों में उच्च स्तर की जल सुरक्षा है लेकिन सभी क्षेत्रों में ऐसे देश भी हैं जहां निम्न स्तर की जल सुरक्षा है।

साथ ही कहा गया है कि मौजूदा परिदृश्य में चार में से तीन लोग जल के मामले में असुरक्षित देशों में रहते हैं। जल संबंधी आपदाओं की तुलना में अधिक लोग सुरक्षित पेयजल या स्वच्छता सेवाओं की कमी के चलते मरते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *