झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान संग बारिश; जानिए अगले दो दिनों का मौसम

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। सोमवार रात राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान संग बारिश; जानिए अगले दो दिनों का मौसम
Advertisement

Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। सोमवार रात राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हुआ है। बुधवार को जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

घाटशिला में दो बार आया आंधी-तूफान

घाटशिला क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान दो बार तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के कारण बाजारों में लगे कई साइन बोर्ड उखड़ गए। सोमवार रात करीब 11:30 बजे और फिर मंगलवार शाम 5:45 बजे तेज बारिश और तूफान आया।

किसानों को राहत, लेकिन नुकसान भी

जानकारों के अनुसार इस बारिश से आम और सहजन जैसी फसलों को फायदा मिलेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण कई पेड़ों के फूल झड़ गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *