भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर तीन वाहनों की टक्कर, 4 की मौत

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर दयालपुर और

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर तीन वाहनों की टक्कर, 4 की मौत
Advertisement

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बगरी स्थित एक ईंट भट्ठे से करीब 15 मजदूर मैजिक टेंपो से झंडापुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री बस ने मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। लगभग उसी समय पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने भी मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में सवार लोग सड़क पर जा गिरे।

सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एनएच-31 पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हटवाया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *