पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, सहायक कमांडेंट गंभीर घायल

West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक प्रेशर आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था

Advertisement

West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक प्रेशर आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।

घटना की पुष्टि जिले के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।

जमीन में प्लांट था प्रेशर IED

जंगल के दुर्गम और घने इलाके से गुजरते समय जमीन के नीचे लगाया गया प्रेशर आईईडी अचानक विस्फोट कर गया। इसकी चपेट में आने से सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची एयरलिफ्ट किया गया

घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी मौके पर बुलाया गया।
घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी अमित रेणु के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *