HPV कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने ऐसा क्या कहा की मंच से उतरे गए इरफान अंसारी

Ranchi : देशभर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रांची के सदर अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन शुरू

HPV कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने ऐसा क्या कहा की मंच से उतरे गए इरफान अंसारी
Advertisement

Ranchi : देशभर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रांची के सदर अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन शुरू हुआ।

PM की टिप्पणी पर असहज हुए मंत्री

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “आईएनसी अब इंडियन माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।” इस बयान से मंत्री इरफान अंसारी असहज हो गए और मंच छोड़कर नीचे उतर गए।

बाद में मीडिया से बातचीत में अंसारी ने कहा कि यह एक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम था, न कि राजनीतिक मंच। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच से राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए।

ऑडियो म्यूट करने पर भी विवाद

सूत्रों के अनुसार, जब प्रधानमंत्री कांग्रेस की आलोचना कर रहे थे, तब कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए ऑडियो म्यूट कर दिया गया था। बाद में इसे दोबारा चालू किया गया।

BJP की प्रतिक्रिया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान में एक जनसभा के दौरान ही एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण को म्यूट करना उचित नहीं था और भाषण के बीच मंच छोड़कर जाना “संस्कारों के अनुरूप नहीं” है।

इस घटना के बाद कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *