हेमंत सोरेन का संदेश: हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना जरूरी

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए

हेमंत सोरेन का संदेश: हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना जरूरी
Advertisement

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते ठीक कराया जाए और कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए अधिक सतर्क और जागरूक रहें तथा आम जनता को भी जागरूक करें। संगठन को बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही नगर एवं महानगर कमेटियों को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में झामुमो पदाधिकारियों ने SIR को लेकर भाजपा की नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया की आड़ में आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक में झामुमो के सांसद, विधायक और 13 जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *