मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवपदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवपदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवपदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
Advertisement

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवपदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज और गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा सहित पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत तथा गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *