रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों का तबादला; प्रकाश कुमार रजक बने बरियातू थाना प्रभारी

Ranchi : रांची पुलिस प्रशासन ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 15

रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों का तबादला; प्रकाश कुमार रजक बने बरियातू थाना प्रभारी
Advertisement

Ranchi : रांची पुलिस प्रशासन ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी और तीन इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को गोन्दा यातायात थाना और इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को चुटिया (कोतवाली) यातायात थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उप-निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना, कफील अहमद को बेड़ो थाना, विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना और दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना की जिम्मेदारी दी गई है। कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना तथा अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

टीओपी स्तर पर भी बदलाव करते हुए राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.