नियुक्ति घोटाले से बंगाल की छवि खराब, पारदर्शी भर्ती के लिए बनेगा नया कानून : शुभेंदु अधिकारी

Kolkata : पश्चिम बंगाल में चर्चित नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सियालदह में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की वजह से पश्चिम बंगाल की छवि

नियुक्ति घोटाले से बंगाल की छवि खराब, पारदर्शी भर्ती के लिए बनेगा नया कानून : शुभेंदु अधिकारी
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल में चर्चित नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सियालदह में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होकर उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की वजह से पश्चिम बंगाल की छवि देशभर में खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कभी राज्य से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। अब बंगाल को इस खराब छवि से बाहर निकालना जरूरी हो गया है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के अगले सत्र में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। अधिकारी ने कहा कि राज्य के कई परीक्षा केंद्रों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसकी वजह से रेलवे जैसी बड़ी परीक्षाएं भी पश्चिम बंगाल में आयोजित नहीं की जा रही थीं।

रोजगार मेले के मंच से शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शिता के साथ मेधावी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है और प्रधानमंत्री की कार्यशैली की देशभर में सराहना हो रही है।

ओएमआर शीट विवाद पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों से ओएमआर की कार्बन कॉपी जमा करवाना गलत परंपरा है। हर अभ्यर्थी को उसकी कार्बन कॉपी दी जानी चाहिए ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मौखिक परीक्षा के अंकों का महत्व कम किया जाना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.