उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

Kolkata : पश्चिम बंगाल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की

राज्य में बदला मौसम का मिजाज, 17-18 को गरज के साथ हो सकती है बारिश
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।

वहीं, दक्षिण बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष रूप से पर्वतीय और नदी तटीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, उत्तर बंगाल के संवेदनशील इलाकों में स्थानीय प्रशासन को निगरानी बढ़ाने और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.