चार बहनों की जलकर मौत, भागने का भी मौका नहीं मिला

मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आग तीन घरों तक फैल गई।

Advertisement

मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक आग तीन घरों तक फैल गई। इस दौरान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, आठ वर्षीय शिवानी ,पांच वर्षीय अमृता और तीन वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा राजेश राम और मुकेश राम के घर पर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। उनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

सदर थाना अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा ने आग लगने और चार बच्चियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है चार-पांच लोग झुलस भी गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *