आरसीबी-एलएसजी मैच के बाद भिड़े कोहली लगा जुर्माना

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। गंभीर और कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21

Advertisement

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

गंभीर और कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

कोहली और गंभीर के अलावा लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

दरअसल मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के तहत खेले गए मैच के तहत विराट कोहली और गौतम गंभीर को आपस में भिड़ते हुए देखा गया। यह मामला मैच के बाद हुआ। मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों से शिकस्त दी। मैच के बाद सभी खिलाड़ी मिल रहे थे, तभी गंभीर और कोहली के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद अन्य खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।

इसकी शुरुआत अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक से हुई। नवीन जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने कोहली से कुछ कहा। जिसके बाद अमित मिश्रा और अंपायर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया।

मैच के बाद नवीन ने कोहली से हाथ मिलाते हुए फिर से कुछ कहा, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल नवीन को कोहली से दूर ले गए। इसके बाद, कोहली जब गंभीर को बता रहे थे कि वास्तव में क्या हुआ, तो पूरी तरह से विवाद हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *