देश का पहला रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र खुला

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) नई दिल्ली में आज पूर्वाह्न 11 बजे रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह देश का पहला रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र है। एम्स के अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा एम्स नई दिल्ली के वेट लैब,

Advertisement

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) नई दिल्ली में आज पूर्वाह्न 11 बजे रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह देश का पहला रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र है। एम्स के अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा एम्स नई दिल्ली के वेट लैब, एसईटी (कौशल, ई-लर्निंग, टेलीमेडिसिन) सुविधा और कन्वर्जेंस ब्लॉक में उपलब्ध होगी।

इस केंद्र की स्थापना इंडिया मेडट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी में की गई है। यह केंद्र सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसमें सिमुलेशन के साथ वेट लैब प्रशिक्षण भी शामिल है। यहां एम्स के अलावा दूसरे अस्पतालों के डॉक्टर भी रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण ले सकेंगे। अब डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी के प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.