दिसंबर में सफेद गेंद श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगा इंग्लैंड

एंटीगुआ। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां इंग्लिश टीम पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। दौरा 3 दिसंबर से शुरू होगा और उसी महीने की 21 तारीख को समाप्त होगा। क्रिकेट

Advertisement

एंटीगुआ। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां इंग्लिश टीम पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। दौरा 3 दिसंबर से शुरू होगा और उसी महीने की 21 तारीख को समाप्त होगा।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पूरे कार्यक्रम का विवरण दिया। दौरे की शुरुआत एंटीगुआ में दो एकदिवसीय मैचों के साथ होगी।

बारबाडोस अंतिम एकदिनी मैच की मेजबानी करेगा, साथ ही शुरुआती टी20 ग्रेनाडा में और बाकी बचे दो टी-20 मैच त्रिनिदाद में खेले जाएंगे।

पहला एकदिनी मैच 3, दूसरा 6 और तीसरा 9 दिसंबर को खेला जाएगा, वहीं पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के मैच 12, 14, 16, 19 और 21 दिसंबर को खेले जाएंगे।

सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने कहा, “हम इंग्लैंड मैच कार्यक्रम की पुष्टि करने और मैदानों में फिर से प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए खुश हैं। यह दौरा मेजबान देशों के लिए एक बड़ा आर्थिक प्रोत्साहन होगा, साथ ही हमारे प्रशंसकों को अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों को हमारे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका भी प्रदान करेगा। यह दौरा हमारे चल रहे आयोजन स्थल की तैयारी और इस क्षेत्र में होने वाले अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक, आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप, जो अगले साल जून में होगा, के आयोजन की योजना बनाने में भी मदद करेगा।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.