जंगली हाथियों ने तीन लोगों को कुचल कर मार डाला

लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हन गांव के एक ईट भट्ठे में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया । इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में काम करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों

Advertisement

लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हन गांव के एक ईट भट्ठे में गुरुवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया । इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में काम करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में फनु भुइयां (35), पत्नी बबीता देवी (30)तथा इनकी तीन वर्षीय बच्ची शामिल है। मृतक गढ़वा जिले के भंडरिया के रहने वाले हैं। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि मजदूर फनु भुइयां ईट भट्ठा में एक छोटे से झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अचानक हाथियों के झुंड ने ईट भट्टे पर धावा बोल दिया। हाथियों ने झोपड़ी में सोए फनु भुइयां, उसकी पत्नी बबीता देवी और तीन वर्षीय बेटी को कुचल कर मार डाला। इस दौरान वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि झुंड में 12 से अधिक हाथी शामिल थे। बाद में सभी हाथी जंगल की ओर चले गए।

इधर घटना के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। वन अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा। वही हाथियों को भगाने के लिए बाहर से टीम बुलाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.