चक्रवात मोचा हो रहा मजबूत, बंगाल के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से बना चक्रवात मोचा धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि निम्न दाब के चक्रवात में तब्दील होने की संभावना प्रबल है।

Advertisement

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से बना चक्रवात मोचा धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि निम्न दाब के चक्रवात में तब्दील होने की संभावना प्रबल है। शनिवार को यह धीरे-धीरे समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर मजबूत ताकत से बढ़ने लगेगा। इसके प्रभाव से पहले से ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी लगातार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह जारी अपने बयान में बताया है कि आज भी सारा दिन कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शनिवार से बारिश और बढ़ेगी।

इधर कोलकाता पुलिस समेत राज्य प्रशासन ने चक्रवात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार इन सभी क्षेत्रों में बारिश और आंधी तूफान से होने वाले नुकसान से बचाव की तैयारी की जा रही है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की भी तैयारियां शुरू की गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.