माओवादी टिंगू चार नक्सलियों के साथ आज करेगा आत्मसमर्पण

रांची। झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी टिंगू चार अन्य के साथ आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी। पुलिस प्रवक्ता होमकर के मुताबिक पांचों भाकपा (माओवादी ) संगठन के हैं। इनके नाम हैं-जोनल

Advertisement

रांची। झारखंड सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी टिंगू चार अन्य के साथ आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी।

पुलिस प्रवक्ता होमकर के मुताबिक पांचों भाकपा (माओवादी ) संगठन के हैं। इनके नाम हैं-जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू, सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया।

उन्होंने बताया कि टिंगू पर 10 लाख और लटन पर पांच लाख रुपये का इनाम है। पांचों नक्सली झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.