तूफान मोचा को लेकर अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मोचा के रूप में इस वर्ष पहले चक्रवाती तूफान से निबटने की तैयारियां की गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस क्षेत्र में 9 से 12 मई तक बारिश होगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सहित

Advertisement

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मोचा के रूप में इस वर्ष पहले चक्रवाती तूफान से निबटने की तैयारियां की गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस क्षेत्र में 9 से 12 मई तक बारिश होगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है।

अनुमान के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना जिसके चक्रवात में बदलने और इस सप्ताह के अंत में बांग्लादेश-म्यामार तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जहाज, नावों और मछुआरों के लिए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.