कोयला तस्करी रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन

रांची। राज्य में कोयला तस्करी रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, बोकारो डीआईजी पटेल मयूर कन्हैया लाल, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह, चाईबासा डीआईजी अजय लिंडा और दुमका डीआईजी सुदर्शन मंडल के नेतृत्व में यह उड़नदस्ता टीम बनायी

Advertisement

रांची। राज्य में कोयला तस्करी रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, बोकारो डीआईजी पटेल मयूर कन्हैया लाल, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह, चाईबासा डीआईजी अजय लिंडा और दुमका डीआईजी सुदर्शन मंडल के नेतृत्व में यह उड़नदस्ता टीम बनायी गयी है।

सभी प्रमंडलीय क्षेत्र में उड़न दस्ता टीम में चार-चार दारोगा होंगे। इनके साथ एक- एक प्लाटून सशस्त्र बलों की तैनाती भी प्रत्येक दस्ते में रहेगी। साथ ही अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित उड़न दस्ते का नियंत्रण करने वाले आईजी- डीआईजी को निर्देश दिया गया है कि नियंत्रण में प्रतिनियुक्त किए बलों को अवैध खनन के लिए गठित दस्ते के साथ छापेमारी में सहयोग के लिए भेजने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *