बंगाल सरकार गांगुली को जेड सुरक्षा देगी

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को राज्य सरकार जेड श्रेणी की सुरक्षा देने जा रही है। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। पता चला है कि हाल में आईबी इनपुट के

Advertisement

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को राज्य सरकार जेड श्रेणी की सुरक्षा देने जा रही है। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। पता चला है कि हाल में आईबी इनपुट के बाद गांगुली की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। एक दिन पहले मंगलवार को ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस कोलकाता पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों के साथ सौरव गांगुली के घर गई थी। उसमें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। गांगुली के सेक्रेटरी के साथ करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक हुई है। हालांकि ना तो गांगुली के परिवार की ओर से ना ही कोलकाता पुलिस की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी दी गई है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि इसी हफ्ते सौरव गांगुली को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी जाएगी। फिलहाल उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने करीब दो दशक पहले सौरव गांगुली को किडनैप करने की धमकी दी थी जिसके बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। हालांकि बाद में उसे वाई में बदल दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *