दमदार स्टार कास्ट के साथ आ रही है रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’

अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम’ जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म से अजय देवगन को ‘बॉलीवुड के सिंघम’ की पहचान मिली। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसका नाम ‘सिंघम-2’ रखा गया। अब इस फिल्म का

Advertisement

अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम’ जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म से अजय देवगन को ‘बॉलीवुड के सिंघम’ की पहचान मिली। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसका नाम ‘सिंघम-2’ रखा गया। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ दर्शकों के सामने आ रहा है।

इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने सिंघम के तीसरे पार्ट का ऐलान किया था। इस अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सिंघम अगेन’ होगा। रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक मनोरंजक ट्रीट होने वाली है। इसकी वजह यह है कि फिल्म में दमदार स्टार कास्ट है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल प्ले करेंगे। रोहित शेट्टी पिछले डेढ़ साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। इस फिल्म के लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अच्छी चल रही है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *