PM मोदीआज ओडिशा को देंगे 8000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) दोपहर करीब 12ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वो पुरी और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) दोपहर करीब 12ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वो पुरी और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलगाड़ी ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी।

प्रधानमंत्री पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। पुनर्विकसित स्टेशनों में रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने वाली सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क का उद्घाटन भी करेंगे। इससे परिचालन और रखरखाव लागत कम होगी और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी। इसके साथ संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण का भी लोकार्पण करेंगे।

वो अंगुल-सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन, मनोहरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-जमगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन और बिछुपाली-झरतरभा के बीच नई ब्रॉड-गेज लाइन का भी लोकापर्ण करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *