कांके की जर्जर सड़कों से अवैध माइनिंग तक, कमलेश राम ने डीसी के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे

कांके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कांके की जर्जर सड़कों से अवैध माइनिंग तक, कमलेश राम ने डीसी के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • बुढ़मू के सारले में कथित अवैध खनन पर तत्काल रोक और लंबित वृद्धावस्था पेंशन जारी करने की मांग

मुकेश रंजन
Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण सहित कई जनहित के मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कमलेश राम ने कहा कि कांके विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गड्ढे और जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से ऐसी सड़कों का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।

सारले में कथित अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया

कमलेश राम ने बुढ़मू प्रखंड की सारले पंचायत में एक कंपनी द्वारा कथित रूप से अवैध माइनिंग का प्रयास किए जाने का मुद्दा भी उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र के आसपास घनी आबादी है और ग्रामीणों के खेत भी स्थित हैं। यदि वहां खनन गतिविधि शुरू होती है, तो कृषि भूमि प्रभावित होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने मामले की जांच कर कथित अवैध माइनिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद वृद्धजनों की लंबित वृद्धावस्था पेंशन जल्द जारी कराने की मांग की, ताकि उन्हें नियमित रूप से सरकारी योजना का लाभ मिल सके।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ज्ञापन में उठाये गये सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर अमर टोप्पो, उपेंद्र महतो, सुरेश खेरवार, रितेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.