झारखंड के IPS संजय लाटकर को DG रैंक में प्रमोशन, परमाणु ऊर्जा विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को DG रैंक में प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद उन्हें भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में DG (Security) की जिम्मेदारी दी गई
IPS संजय आनंदराव लाटकर (फाइल फोटो)

रांची: झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को DG रैंक में प्रमोशन मिला है। प्रमोशन के बाद उन्हें भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में DG (Security) की जिम्मेदारी दी गई है। संजय लाटकर फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले वह परमाणु ऊर्जा विभाग में ADG (Security) के पद पर काम कर रहे थे। मंगलवार को जारी अधिसूचना के बाद उन्हें DG रैंक में पदोन्नति दी गई।

नक्सल विरोधी अभियानों में निभाई भूमिका

संजय लाटकर CRPF में झारखंड से जुड़े IG के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह झारखंड में ADG (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ADG (ऑपरेशन) के दौरान उन्होंने बूढ़ा पहाड़, सारंडा, ट्राई जंक्शन और बुलबुल जंगल में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों में भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने ADG (रेल) के पद पर भी काम किया।

IAS घोलप रमेश को NOC जारी

वहीं, IAS अधिकारी घोलप रमेश को केंद्रीय उपक्रम में काम करने के लिए झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग से NOC मिल गया है। अब वह जल्द ही राज्य सरकार से विमुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बताया गया है कि घोलप रमेश की नई नियुक्ति सामान्य केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग, एक केंद्रीय उपक्रम के तहत होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.