आरा में 15 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन; टायर जलाकर जताया विरोध

बिहार के आरा सदर प्रखंड के हसनपुरा गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और हसनपुरा बाजार के पास आरा-अखगांव मुख्य सड़क
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आरा: बिहार के आरा सदर प्रखंड के हसनपुरा गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और हसनपुरा बाजार के पास आरा-अखगांव मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया और स्थानीय सांसद व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

ट्रांसफार्मर जलने से बंद है बिजली

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। करीब 200 घरों और लगभग 2 हजार लोगों की आबादी इससे प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली नहीं रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

Also Read: रांची में HEC की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव; कई घायल

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बिजली संकट का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूलों में पंखे नहीं चलने से बच्चों को गर्मी और उमस में परेशानी हो रही है। घरों में बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या दूर नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। सड़क जाम के कारण आरा-अखगांव मुख्य मार्ग पर काफी देर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.