बिहपुर में आज जलेंगे एक लाख से अधिक दीये, भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को एनडीए कार्यालय, बिहपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को एनडीए कार्यालय, बिहपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। अभियान के तहत गुरुवार शाम बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा स्मरण’ और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों के घरों के अलावा मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक लाख से अधिक दीये जलाने की तैयारी है।

कार्यकर्ताओं के बीच बांटे गए दीये

कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दीयों का वितरण किया गया। वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री और बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है।

महीने भर चलेंगी 25 तरह की गतिविधियां

जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले अभियान में 25 तरह की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, अंगदान का संकल्प, जल संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता परमानंद मंडल ने की, जबकि संचालन विधानसभा संयोजक दिनेश यादव और प्रो. गौतम ने किया। बैठक में छह मंडलों के अध्यक्ष, पंचायत और बूथ अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.