हेमन्त सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने रांची में मुलाकात की। दोनों के बीच शिक्षा, मिनरल्स, निवेश, स्किल और पर्यटन पर चर्चा हुई। Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन

हेमन्त सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने रांची में मुलाकात की। दोनों के बीच शिक्षा, मिनरल्स, निवेश, स्किल और पर्यटन पर चर्चा हुई।

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और बर्नार्ड लिंच के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई। दोनों ने आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

शिक्षा और मिनरल्स पर चर्चा

बैठक में शिक्षा, मिनरल्स, स्किल और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा संस्कृति, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर विचार किया गया।

अधिकारी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.