पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, तीन की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बजबज क्षेत्र में रविवार देररात एक घर पर कथित रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग भी है। दो लोगों की पहचान हो गए है।

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बजबज क्षेत्र में रविवार देररात एक घर पर कथित रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग भी है। दो लोगों की पहचान हो गए है। इनके नाम पंपा हाटी और जयश्री हाटी हैं। दोनों इस घर की पुत्रवधु थीं। उल्लेखनीय है राज्य के पूर्व मेदिनीपुर जिला के एगरा में पिछले दिनों हुए ऐसे ही विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

यह विस्फोट बजपज क्षेत्र में नंदरामपुर दासपाड़ा के दोमंजिला मकान के दूसरे तल पर हुआ है। धमाके के बाद आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी का डालकर आग बुझाने की कोशिश की। यहां तक पहुंचने का मार्ग का संकरा है। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों को इस वजह से काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस समय (सोमवार सुबह) मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौजूद है। स्थानीय लोगों ने कैमरों के सामने दावा किया है कि इस घर में तुबड़ी बम (पटाखा) बनाए जाते थे। उन्होंने रात को तेज विस्फोट की आवाज सुनी। इससे टीन की छत उड़ गई है और सीढ़ी का हिस्सा जलकर राख हो गया।

दक्षिण 24 परगना के डीएफओ टीके दत्त का कहना है कि अभी तक यहां पटाखा बनाने का प्रमाण नहीं मिला है। आग लगी थी। लपटों में तीन लोग फंस गए थे। उनकी झुलस जाने से मौत हो गई। आज दोपहर बाद फॉरेंसिक टीम जांच करेगी। तब साफ होगा कि यहां पटाखा बनाए जा रहे थे, या नहीं। उधर, स्थानीय थाने के एक सूत्र ने बताया कि घर के अंदर से विस्फोटक एकत्र करने के कुछ साक्ष्य मिले हैं। आसपास के कई घरों में पटाखा बनाए जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *