झारखंड वन विभाग में 9 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी, खाली पदों की वजह से लिया गया फैसला

झारखंड वन विभाग में खाली पड़े पदों के कारण प्रभावित हो रहे कामकाज को संभालने के लिए विभाग ने अंतरिम व्यवस्था की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 9 वन क्षेत्र पदाधिकारियों और सहायक वन संरक्षकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
झारखंड वन विभाग

Ranchi: झारखंड वन विभाग में खाली पड़े पदों के कारण प्रभावित हो रहे कामकाज को संभालने के लिए विभाग ने अंतरिम व्यवस्था की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 9 वन क्षेत्र पदाधिकारियों और सहायक वन संरक्षकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसको लेकर 18 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया। विभाग के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर यह व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त प्रभार पाने वाले अधिकारी अपने मौजूदा पद की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ संबंधित वन प्रक्षेत्र और वन प्रमंडल का काम भी देखेंगे।

कई जिलों के वन क्षेत्रों की बढ़ी जिम्मेदारी

अधिकारियों को पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पाकुड़, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा समेत अलग-अलग वन क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद खाली पदों के कारण प्रशासनिक और मैदानी स्तर पर प्रभावित हो रहे काम को जारी रखना है। संबंधित पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति होने के बाद यह अतिरिक्त प्रभार अपने आप समाप्त हो जाएगा। जरूरत के अनुसार सरकार या प्रधान मुख्य वन संरक्षक इस व्यवस्था में बदलाव भी कर सकते हैं।

किस अधिकारी को कौन सा प्रभार मिला?

जितेंद्र प्रसाद सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी, नोवामुंडी को सोंगर वन प्रक्षेत्र, चक्रधरपुर के साथ कोटगढ़, कुंडलीगुटू और शोध एवं मूल्यांकन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रामनन्दन राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी, कोयना को बेरोन वन प्रक्षेत्र, आनंदपुर, गुदड़ी और सारंडा वन प्रमंडल के संबंधित वन प्रक्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है।

बबलू कुमार देहरी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़ को अमड़ापाड़ा और हिरणपुर वन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देवेंद्र प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी, कुजू को सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, विष्णुगढ़ और पेटरवार की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश राम, सहायक वन संरक्षक को दारू और हंटरगंज वन प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

अनिल कुमार, सहायक वन संरक्षक को चास वन प्रक्षेत्र और बोकारो वन प्रमंडल का काम सौंपा गया है।

कुमारी मित्ती कुमारी, सहायक वन संरक्षक को देवघर प्रादेशिक प्रक्षेत्र के अलावा सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, मधुपुर और सारठ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लेखर राम रवि, वन क्षेत्र पदाधिकारी, दुमका को हिजला पूर्वी वन प्रक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है।

मृत्युंजय कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी, जामताड़ा को सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, शिकारीपाड़ा और दुमका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तत्काल जिम्मेदारी संभालने का निर्देश

विभाग ने सभी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार तत्काल ग्रहण करने और इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नियमित नियुक्ति होने तक ये अधिकारी अपने मौजूदा काम के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.