मुंगेर में 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में बुलाकर वारदात का आरोप

मुंगेर जिले के जमालपुर में शनिवार दोपहर 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सफियासराय थाना से कुछ ही दूरी पर बिजली कार्यालय के पास हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान नौलखा निवासी ई-रिक्शा
मुंगेर में 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या
Bihar: मुंगेर जिले के जमालपुर में शनिवार दोपहर 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सफियासराय थाना से कुछ ही दूरी पर बिजली कार्यालय के पास हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान नौलखा निवासी ई-रिक्शा चालक चंदन यादव के बेटे इशांत कुमार के रूप में हुई है। इशांत टाउन उच्च विद्यालय में पढ़ता था। परिवार के मुताबिक, वह शनिवार सुबह स्कूल गया था और स्कूल से लौटने के बाद उसे समझौते के नाम पर बिजली कार्यालय के पास बुलाया गया था।

पुराने विवाद को लेकर बुलाने का आरोप

मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले इशांत की बहन के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि हसरगंज के लाल का चौक के पास ट्यूशन जाने के दौरान निरंजन कुमार और आयुष कुमार उसकी बहन को परेशान करते थे। विरोध के बाद परिवार ने बच्चों का ट्यूशन जाना बंद करा दिया था। परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को सुलझाने के नाम पर शनिवार को इशांत को बिजली कार्यालय के पास बुलाया गया।

परिवार के अनुसार, इशांत के दोस्त ऋतुराज ने उन्हें बताया कि निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने फोन कर इशांत को वहां बुलाया था। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद निरंजन कुमार ने इशांत को गोली मार दी। गोली लगने के बाद इशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस पुराने विवाद के साथ ही हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया। सफियासराय थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े किशोर की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.