Ranchi: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अब मुख्यमंत्री के जिम्मे होंगे।
6 सितंबर को हुआ था निधन
सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के नए आवंटन को लेकर सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब अधिसूचना जारी होने के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पहले दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभागों की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई थी। ऐसे में अब दोनों दिवंगत मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। मुख्यमंत्री के पास इन विभागों का प्रभार आने के बाद संबंधित विभागों से जुड़े प्रशासनिक और सरकारी कामकाज की निगरानी अब मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से होगी।



