मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री बोले- और भी अधिक मेहनत से करते रहेंगे सेवा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे। सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर #9 ईयर ऑफ सेवा

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे।

सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर #9 ईयर ऑफ सेवा के साथ एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज, जब हम राष्ट्र की सेवा में नौ वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं विनम्रता और कृतज्ञता से भर गया हूं। हर निर्णय, लिया गया हर कदम, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा से निर्देशित होता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार का यह राष्ट्र के विकास के लिए नौ साल का अटूट समर्पण है। प्रधानमंत्री मोदी ने वेबसाइट https://nm-4.com/9yrsofseva पर देशवासियों को सरकार की विकास यात्रा की झलक पाने के लिए आमंत्रित किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *