सुपर हिट गाना ‘टिंकू जिया’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज

साल 2011 में आई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के गाने ‘टिंकू जिया’ ने धमाल मचा दिया था। अब इसी सुपर हिट गाने को भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी में

Advertisement

साल 2011 में आई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के गाने ‘टिंकू जिया’ ने धमाल मचा दिया था। अब इसी सुपर हिट गाने को भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश राजा और स्नेह उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी। इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। गाने का भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाना ‘टिंकू जिया’ को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि एक सुपर हिट गाने को रीक्रीएट करना आसान नहीं होता है। फिर भी हमने एक कोशिश की है कि यह गाना सबों को पसंद आए। यह गाना मशहूर म्यूजिक चैनल टी सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि जिस गाने को बड़े चाव से एक श्रोता की तरह सुना करते थे, उसको रीक्रीएट करने का अवसर मिला। टी सीरीज हमार भोजपुरी का इसके लिए आभार।

गाना ‘टिंकू जिया’ के ओरिजनल ट्रैक को ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक अन्नू मालिक का है। गाने के म्यूजिक वीडियो में भी अंकुश राजा और स्नेह उपाध्याय की जोड़ी धमाल मचा रही है। गाने का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। निर्देशक बिभानशु तिवारी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *