बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर नदी में गिरी

गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गई, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बरात

Advertisement

गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गई, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बरात जा रहे थे।

बताया जाता है कि रात जयनगर गांव से बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर के पड़ोसी गांव पर्वतपुर जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ग्रामीणों से भरी गाड़ी नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन के साथ पीरटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव में जुट गई। मौके पर झामुमो नेता अभय सिंह भी पहुंचे। फिलहाल आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज सदर अस्पताल के चल रहा है, वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों का इलाज पीरटांड़ स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *