प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर फेंका रेलवे लाइन पर

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में सब लोग दीपावली मनाने में मशगूल थे तो इसी बीच ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए बेगूसराय एवं लाखो रेलवे स्टेशन

Advertisement

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में सब लोग दीपावली मनाने में मशगूल थे तो इसी बीच ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए बेगूसराय एवं लाखो रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या-160/15 के समीप रेल लाइन पर फेंक दिया।

दोनों का ही शव मिलते ही सनसनी फैल गई तथा आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र की है, मृतक प्रेमी राजा डुमरी निवासी श्यामदेव पासवान का पुत्र नूनूबाबू पासवान तथा लड़की लाखो पंचायत के पूर्व सरपंच अयोध्याबाड़ी निवासी नीलम देवी की पुत्री रुपम कुमारी है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग से आक्रोशित होकर दबंग लड़की पक्ष वालों ने दोनों की हत्या की है, हालांकि इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादीशुदा नूनूबाबू पासवान सरपंच पति कारेलाल राय का ट्रैक्टर चलाता था तथा कारेलाल रय की पुत्री रुपम कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को होने के बाद एक सप्ताह पहले उसे ड्राइवरी से हटा दिया गया था। लड़का पक्ष के परिजनों का कहना है कि सोमवार को शाम से ही लड़की वाले नूनूबाबू को फोन कर अपने घर बुला रहे थे, लेकिन वह नहीं गया।

रात में करीब दस बजे जब वह घर के समीप अपने दोस्तों के साथ पटाखा चला रहा था तो लड़की पक्ष के लोग जबरदस्ती उसे ले गए तथा दोनों की हत्या कर दी। लड़की पक्ष के कुछ लोग रात में करीब 11 बजे लड़का के घर पर आ गए और अपनी पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए श्यामदेव पासवान को जबरन अपने साथ ले जाकर विभिन्न गांव में उसके रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने लगे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे कहा गया कि दोनों का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही लड़का पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी लाखो सहायक थाना को दिया तो थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर ऑनर किलिंग आक्रोशित लोगों ने लेकर उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर वाजिदपुर बांध के समीप एनएच को जाम कर यातायात ठप कर दिया। करीब छह घंटे के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सड़क जाम समाप्त कराया जा सका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.