करकटा मोड़ पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पिठोरिया चौक किया जाम

होटल में काम खत्म कर ससुराल लौट रहा था राहुल गोराई, अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क पर उतरे ग्रामीण Mukesh Ranjan रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर

Advertisement
  • होटल में काम खत्म कर ससुराल लौट रहा था राहुल गोराई, अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
  • हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Mukesh Ranjan 

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पिठोरिया-ठाकुरगांव मुख्य मार्ग पर करकटा मोड़ के समीप देर रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी राहुल गोराई के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा नेता कमलेश राम के नेतृत्व में पिठोरिया चौक को जाम कर दिया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

करकटा मोड़ पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पिठोरिया चौक किया जाम
करकटा मोड़ पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने पिठोरिया चौक किया जाम

होटल से काम खत्म कर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गोराई पिठोरिया स्थित एक होटल में काम करता था। देर रात काम समाप्त करने के बाद वह ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के भाट बोड़ेया गांव स्थित अपने ससुराल लौट रहा था। इसी दौरान करकटा मोड़ के समीप अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पिठोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

युवक की हत्या से आक्रोशित भाट बोड़ेया गांव के ग्रामीणों ने भाजपा नेता कमलेश राम के नेतृत्व में पिठोरिया चौक पर सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

फिलहाल, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *