रांची में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

कांके और हजारीबाग गोलीकांड के सिलसिले में कार्रवाई, करीब आधा दर्जन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार Mukesh Ranjan Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो डैम के पास शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। मुठभेड़ के

रांची में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
Advertisement
  • कांके और हजारीबाग गोलीकांड के सिलसिले में कार्रवाई, करीब आधा दर्जन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Mukesh Ranjan
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो डैम के पास शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आ रही है।

रांची में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
रांची में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई कांके गोलीकांड और हजारीबाग गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े अपराधियों की तलाश में की गई। दोनों मामलों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में सीठियो डैम के पास पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

हथियारों के साथ गिरफ्तारी, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने करीब छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार बरामद होने की भी सूचना है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर कांके और हजारीबाग गोलीकांड से जुड़े अन्य आरोपितों तथा आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा सकती है।

फिलहाल, मुठभेड़ की परिस्थितियों, घायल अपराधी की पहचान, बरामद हथियारों की संख्या और गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका के संबंध में आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *