वेतनमान के वायदे को जल्द पूरा करें हेमंत सरकार : सुखदेव 

बरकट्ठा। देवरी में वेतनमान को लेकर 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव में इंकलाब की आवाज बुलंद करने को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक स्थानीय एमएस घोंसे में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि

Advertisement

बरकट्ठा। देवरी में वेतनमान को लेकर 17 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव में इंकलाब की आवाज बुलंद करने को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक स्थानीय एमएस घोंसे में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला महासचिव सुखदेव हाजरा भी शामिल हुए। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि वेतनमान हमारा मौलिक अधिकार है। हमारे वेतनमान की मांग को हेमंत सोरेन के वायदे के अनुसार उन्हें हर हाल में पूरा करना चाहिए। वहीं जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने कहा कि झारखंड में

पारा शिक्षकों की स्थिति काफी बदतर होती जा रही है, जो बिल्कुल नाइंसाफी और दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमंत सरकार बनते ही तीन माह में ही वेतनमान लागू करने का वायदा किया गया था परंतु आज तीन वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, बावजूद हमें वाजिब हक नहीं मिला है, जो चिंतनीय है। मौके पर 62000 सहायक अध्यापकों को जल्द वेतनमान की चीर प्रतीक्षित मांगों को पूरा करने की मांग सरकार से की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय, उमेश कुमार राणा, मनोज कुमार शर्मा, चौधरी राणा, राकेश कुमार, कंचन कुमार चौधरी, विजय कुमार मंडल, रामकिशुन राम, रामदेव विश्वकर्मा, सोना राम बेसरा उपेंद्र कुमार राय सुनूलाल हंसदा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *