आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन

हजारीबाग। पंचायतों के विकास से ही देश का विकास संभव है। ऐसे में देश की तरक्की में पंचायतों की भूमिका अहम हो जाती है। इसी के मद्देनजर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से हजारीबाग जिले के विभिन्न पंचायतों की रहनुमाई करने वालों मुखिया एवं मुखिया

Advertisement

हजारीबाग। पंचायतों के विकास से ही देश का विकास संभव है। ऐसे में देश की तरक्की में पंचायतों की भूमिका अहम हो जाती है। इसी के मद्देनजर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से हजारीबाग जिले के विभिन्न पंचायतों की रहनुमाई करने वालों मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों के लिए तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी 16 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ के हाथों सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी  7और 8 जुलाई को चार राज्यों का दौरा करेंगे

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय में पदस्थापित संगीत की प्राध्यापिका कुमारी सीमा के स्वागत गान से हुई। इस दौरान वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग एचओडी रितेश कुमार अपनी रूहानी आवाज़ की जादू बिखेरी, जिनके गीत खूब वाहवाही बटोरी। मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और आधे से अधिक आबादी गांवों में बसती है। ऐसे में गांवों का विकास अहम है और इन गांवों व पंचायतों को तरक्की की राह पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाने वाले मुखिया, मुखिया प्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यही वजह है आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें सम्मानित करने का सफल प्रयास किया गया।

टीवी कस्टमर केयर बनकर Cyber अपराधी ने उड़ाए 1.98 लाख

वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड का शायद यह पहला कार्यक्रम है जब पंचायत प्रतिनिधियों को तवज्जो दी गई और मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के इस सकारात्मक कदम सराहनीय है और विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस बीच आईसेक्ट विश्वविद्यालय की चांदनी कुमारी व मेगा स्किल सेंटर के धीरेंद्र कुमार ने पीपीटी के जरिए विश्वविद्यालय एवं मेगा स्किल सेंटर की विस्तृत जानकारी मौजूद सभी लोगों को दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *