ईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन

ईसीएल (ECL) मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज दिनांक 05.07.2023 को कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा की अध्यक्षता में किया गया। ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से सम्बंधित विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक

Advertisement

ईसीएल (ECL) मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज दिनांक 05.07.2023 को कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा की अध्यक्षता में किया गया। ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से सम्बंधित विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही बैठक में ईसीएल (ईसीएल) के विभिन्न क्षेत्रों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक भी जुड़े।

https://pratahnewz.com/pm-modi-to-visit-four-states-on-7th-and-8th-july/amp/

 

देर शाम तक चली उक्त बैठक में कंपनी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। बैठक में जून 2023 तक कंपनी के प्रदर्शन और प्रगति की समीक्षा, जुलाई माह एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना, खानवार कार्य योजना, खदानों की सुरक्षा स्थिति, कैपेक्स यूटिलाइज़ेशन, व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

सीएमडी(CMD) , ईसीएल (ईसीएल) द्वारा कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को सभी आवश्यक कदम उठाने एवं खदानों में सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गयी। इसके साथ ही उन्होंने कोयले की गुणवत्ता और डिस्पैच पर भी ध्यान देने पर जोर दिया।

उक्त समन्वय बैठक में ईसीएल (ECL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा, निदेशक( वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं, निदेशक(तकनीकी)योजना एवं परियोजना श्री नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय के अतिरिक्त ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *