खाई में गिरी बस, 29 की मौत, 19 घायल

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको (Mexico) में बस के खाई में गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। यह बस मेक्सिको सिटी (Mexico City) से दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका के शहर योसोंडुआ (yosondua) जा रही थी। ओक्साका के आंतरिक मंत्री

Advertisement

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको (Mexico) में  बस के खाई में गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। यह बस मेक्सिको सिटी (Mexico City) से दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका के शहर योसोंडुआ (yosondua) जा रही थी। ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने कहा कि बुधवार को हुए इस हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 19 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

ईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन

आतंरिक मंत्री जीसस रोमेरो के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुए इस हादसे पर अभी तो यही माना जा रहा है कि अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से बस खाई में गिरी। यह हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ। ओक्साका (oaxaca) के राज्यपाल सॉलोमन (governor salomon) ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *