पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना इलाके के तिनकोनिया कोलिमारन में शुक्रवार देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस घटना में दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि इस गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

Advertisement

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना इलाके के तिनकोनिया कोलिमारन में शुक्रवार देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस घटना में दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि इस गोलीबारी में एक अपराधी घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस इलाके में छापामारी कर रही है।

राम लला का अक्टूबर माह से सीधे रामभक्त करेंगे दर्शन

जानकारी के अनुसार रात को डुमरी थाना पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग चार पहिया वाहन से इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। इसके बाद डुमरी थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उक्त वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपराधियों की गाड़ी मुफस्सिल थाना इलाके के कोलिमारन में पहुंची, जहां अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *